महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रतन स्व0 पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी की जयन्ती के अवसर पर स्मरण किया।

महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रतन स्व0 पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी की जयन्ती के अवसर पर स्मरण किया।
Spread the love

 देहरादून— महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रतन स्व0 पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी की जयन्ती के अवसर पर उनका स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित की। इस असवर पर उन्होंने कहा कि स्व0 पन्त जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए विकास के अभूतपूर्व काम किये हैं। डॉ0 गोगी ने कहा कि उन्होंने गृहमंत्री के रूप में हिन्दी भाषा को राज भाषा के रूप प्रतिष्ठित किया। उन्होंने कहा कि जमींदारी उन्मूलन कानून को प्रभावी बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है, मुख्यमंत्री के रूप में उनकी विशाल योजना नैनीताल तराई हो आबाद करने की थी।
डॉ. गोगी नेे केन्द्र व राज्य सरकार की कटु आलोचना करते हुए कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी चरम पर हैं, लगातार उत्तराखण्ड सरकार बेरोगारों के हकों पर डांका डालकर अपने चहेते लोगों को नियुक्तियां दे रही है। उन्होंने यूकेएसएसएससी का हवाला देते हुए कहा कि उक्त प्रकरण पर जितने भी लोगों की गिरफतारियां हुई है उसमें लगभग सभी भाजपा से संबंधित लोग हैं। उन्होंने कहा कि उक्त प्रकरण में अभी तक सरकार कोई ठोस कार्रवाही नही कर पाई है। जिससे बेरोजगार युवाओं में काफी अक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बेरोजगार नौजवानों साथियों का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसी भष्ट सरकार को सबक सिखाने के लिए सड़कों पर उतरकर संघर्श करने का काम करे।
स्व0 पंत जी की जयन्ती के असवर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखण्ड के महानायक को भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्वासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी, प्रदेष महामंत्री नवीन जोशी, याकूब सिद्विकी, विनोद चौहान, सुलेमान अली शीशपाल सिंह बिष्ट श्याम सिंह चौहान, शैलेन्द्र करगेती, मंगल सिंह, ज्योति बडोनी, शरीफ बेग, रियाद हसन, अरविंद गुरुंग, शमीम मंसूरी ,विकास ठाकुर, अभिषेक तिवारी, लकी राणाआदि उपस्थित थे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *