हरिद्वार पंचायत चुनाव में वोटरों को लुभाना पड़ा भारी, प्रधानपति गिरफ्तार,भाई फरार।

हरिद्वार पंचायत चुनाव में वोटरों को लुभाना पड़ा भारी, प्रधानपति गिरफ्तार,भाई फरार।
Spread the love

हरिद्वार– हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित फूलगढ़ गांव में हुए शराब कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पथरी थाने में प्रेस वार्ता कर हरिद्वार के एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने दावा किया कि कच्ची शराब पीने की वजह से फूलगढ़ निवासी 7 लोगो की मौत हुई है। इस कांड के मुख्य आरोपी को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम बिजेंद्र है जो फूलगढ़ गांव का ही निवासी है। बिजेंद्र ने अपनी पत्नी को ग्राम प्रधान का चुनाव जिताने के लिए अपने घर में कच्ची शराब पिलाई थी जिसे पीने के बाद 5 ग्रामीणों की मौत हो गई। पुलिस ने बिजेंद्र के खेत में दबाई गई 35 लीटर कच्ची शराब से भरी केन भी बरामद की है और इसके भाई नरेश की दुकान के तहखाने में छिपाकर रखी गई भट्टी भी बरामद कर ली है। एसएसपी ने बताया कि वोटरों को लुभाने के लिए आरोपी बिजेंद्र ने 6 महीने पहले अपने खेत में भट्टी लगाकर कच्ची शराब निकाली थी और अब चुनाव आने पर उसने खेत से 40 लीटर की एक केन निकालकर ग्रामीणों को पिलानी शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। इस मामले में फरार चल रही बिजेंद्र की पत्नी बबली और भाई नरेश को भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा पुलिस ने किया है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *