एटीएम में चोरी व तोड़फोड़ का प्रयास की घटना का 24 घण्टे में खुलासा,एक अभियुक्त गिरफ्तार।
देहरादून– राजपुर में विनीत शर्मा शाखा प्रबंधक, यूको बैंक सहस्त्रधारा रोड, देहरादून ने एक प्रार्थना पत्र बाबत उनके बैंक के एटीएम में तोड़फोड़ व चोरी का प्रयास के संबंध में दिया गया, जिसमें उनके द्वारा अवगत कराया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके बैंक के एटीएम में तोड़फोड़ व चोरी का प्रयास किया गया, जिस पर तत्काल थाना पुलिस हरकत में आ गई।
चोरी/नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश एवं खुलासे हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर महोदया के निर्देशन क्षेत्राधिकारी डालनवाला महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजपुर द्वारा तत्काल उक्त घटना के खुलासे को लेकर थाना क्षेत्र में रवाना किया गया।
घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर मुखबिर मामूर किए गए एवं दिनांक 08 सितंबर 22 को आईटी पार्क निकट यूको बैंक सहस्त्रधारा रोड के पास अभियुक्त जितेंद्र उर्फ सोनू पुत्र स्वर्गीय राम प्रसाद निवासी राजेश्वर नगर फेज 2 थाना राजपुर देहरादून, उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
जितेंद्र के पास से एक बड़ा पेचकस प्लास्टिक हैंडल वाला पकड़ा गया जिससे ये एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया गया ।
जितेंद्र के आपराधिक इतिहास के संबंध में अन्य थानों से जानकारी की जा रही है।

