उप जिलाधिकारी संगीत कनोजिया का निधन,सड़क दुर्घटना में हुई थी घायल,एम्स ऋषिकेश में ली अंतिम सांस।

उप जिलाधिकारी संगीत कनोजिया का निधन,सड़क दुर्घटना में हुई थी घायल,एम्स ऋषिकेश में ली अंतिम सांस।
Spread the love

ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश में भर्ती एसडीएम संगीता कनौजिया का हुआ देहांत।

04 माह पहले सड़क हादसे का हुई थी एसडीएम शिकार

एसडीएम संगीता सर्वाइकल स्पाइन इंजरी से थी ग्रसित

एक्सिडेंट के बाद से aiims ऋषिकेश में चल रहा था उपचार।

एसडीएम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ने दी जानकारी

लक्सर में बतौर उप जिला मजिस्ट्रेट रही संगीता कनौजिया का हुआ देहांत।

लक्सर रुड़की मार्ग पर सड़क हादसे की शिकार हुई थी संगीता कनौजिया।

गंभीर रूप से घायल होने पर ऋषिकेश स्थित एम्स में थी उपचाराधीन

ऋषिकेश के उप जिला मजिस्ट्रेट शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा की गई मृत्यु की पुष्टि।

हरिद्वार जनपद के लक्सर तहसील में तैनात एसडीएम संगीता कन्नौजिया का गुरुवार सुबह एम्स ऋषिकेश में निधन हो गया। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद 26 अप्रैल को उन्हें इलाज हेतु एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।

इस वर्ष 26 अप्रैल को लक्सर में सड़क दुर्घटना के दौरान एसडीएम संगीता कन्नौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी। गंभीर अवस्था में होने के कारण उनका एम्स ऋषिकेश की क्रिटिकल केयर यूनिट ( सीसीयू ) में इलाज चल रहा था। इस बारे में जानकारी देते हुए एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि उन्होंने गुरूवार 8 सितम्बर की सुबह करीब 9 बजे अन्तिम सांस ली। उन्होंने बताया कि वह सीसीयू में भर्ती थी और पिछले साढ़े चार महीने से उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। उनकी रीढ़ की पूरी हड्डी में चोट, मस्तिष्क तथा सीने में चोट के साथ-साथ दाहिने हाथ के ऊपर का फ्रैक्चर था। सड़क दुर्घटना के दौरान लगी कई चोटों और तब से लगातार चल रही वेंटिलेटर सपोर्ट की वजह से उनका सांस लेने में नियन्त्रण समाप्त हो चुका था और लंबे समय तक डायलिसस पर रहने के कारण गुर्दे सहित उनके शरीर के अन्य अंगों ने भी काम करना बन्द कर दिया था।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *