प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड दौरा, बाबा केदारनाथ में मोदी की विशेष आस्था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड दौरा, बाबा केदारनाथ में मोदी की विशेष आस्था।
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 05 नवंबर को दीपावली के ठीक अगले दिन केदारनाथ धाम पहुंच रहे है। मोदी के कार्यक्रम की पुष्टि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने की है। 5 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केदारनाथ धाम आयेंगे, धाम में बाबा केदार के दर्शन के बाद पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेने के साथ प्रधानमंत्री  लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होगे। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक का कहना है की पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक जनसभा का कार्यक्रम भी बनाया जा रहा था। लेकिन अब केवल 05 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी के केदारनाथ धाम आने का कार्यक्रम फाइनल हुआ है। गौरतलब है की बाबा केदार में प्रधानमंत्री  मोदी की विशेष आस्था है और 06 नवंबर को शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो रहे है। जिससे ठीक एक दिन पहले 05 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदार धाम में होंगे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *