यशपाल आर्य ने तोड़ी चुप्पी UKSSSC ओर विधानसभा फर्जी भर्ती पर उठाए सवाल।

यशपाल आर्य ने तोड़ी चुप्पी UKSSSC ओर विधानसभा फर्जी भर्ती पर उठाए सवाल।
Spread the love

देहरादून– UKSSSC पेपरलीक मामले के बाद उत्तराखंड के अन्य विभागों में भी फर्जी तरीके से नौकरी देने की बात निकलकर सामने आने लगी है। जिसमे बकायदा माननीयों ने अपने परिजनों को सरकारी नौकरी देने का काम किया है। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने हाईकोर्ट के सिटिंग जज से सभी भर्ती प्रकरणों की जांच कराने की सरकार से मांग की है। आर्य का कहना है कि नौकरी की बंदरबांट होने के आरोप बेहद ही गंभीर है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की UKSSSC पेपर लीक मामले में रोजाना एसटीएफ गिरफ्तारी कर रही है। साथ ही अन्य विभागों में भी इस तरह के मामले सामने आ रहे है। जिसके लिए हमारी मांग है कि हाईकोर्ट के सिटिंग जज जांच करे और दूध का दूध पानी का पानी हो सके।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *