स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले मे अब तक 31गिरफ्तारी।
देहरादून– उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने की 31वीं गिरफ्तारी
पूर्व में गिरफ्तार कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात मनोज जोशी का भाई विनोद जोशी गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में उधम सिंह नगर में तैनात था अभियुक्त विनोद जोशी
यूकेएसएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले से संबंधित मुकदमें की विवेचना के दौरान में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों और गवाहों के बयानों एवं साक्ष्यों के आधार पर आज दिनांक 1 सितंबर 2022 को अभियुक्त विनोद जोशी पुत्र रमेश जोशी निवासी सितारगंज उधमसिंह नगर को साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया
अभियुक्त विनोद जोशी वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में जनपद उधमसिंह नगर में तैनात है ,अभियुक्त का भाई मनोज जोशी जो कनिष्ठ सहायक के पद पर था एवं पूर्व में गिरफ्तार होकर वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में है
अभियुक्त विनोद जोशी द्वारा अपने भाई के साथ मिलकर वीडीओ/वीपीडीओ भर्ती में कई परीक्षार्थियों को परीक्षा से एक रात पहले कुंडेश्वरी में एक घर उपलब्ध कराया गया था, जहां पर अन्य अभियुक्तों द्वारा कई परीक्षार्थियों को रात में प्रश्नपत्र हल करवाया गया था, साथ ही कई परीक्षार्थियों को अपनी कार से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने के साक्ष्य पर गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त विनोद जोशी ने परीक्षार्थियों को हल करवाया था प्रश्न पत्र
वीपीडीओ और बीडीओ की परीक्षा में कई परीक्षार्थियों को परीक्षा से एक रात पहले हल करवाया था प्रश्न पत्र।
पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों और गवाहों के बयानों के साथ साक्ष्यों के आधार पर
कॉन्स्टेबल विनोद जोशी को किया गया गिरफ्तार

