सैनिक कल्याण मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया, सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है, प्रदेश के 1734 वीर सैन्य शहीदों के घरों से मिट्टी कलश में लेकर देहरादून में सैन्यधाम का निर्माण किया जायेगा।
उत्तराखण्ड के नैनीताल जनपद में सैनिक सम्मान यात्रा कार्यक्रम की रूप-रेखा तय करने के लिए अधिकारियों व सैनिक संगठनों के साथ आज सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सर्किट हाउस में बैठक की। उन्होने कहा की देहरादून में भव्य सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है, प्रदेश के 1734 वीर सैन्य शहीदों के घरों से मिट्टी कलश में लेकर देहरादून में सैन्यधाम का निर्माण किया जायेगा। उन्होने बताया कि देश का सबसे भव्य सैन्यधाम बनाया जा रहा है सैन्यधाम में शहीदों के फ़ोटो लगाये जायेंगे, जनपद में सभी ब्लाकों के वीर शहीद सैनिकों के घरों से मिट्टी लाई जायेगी, इसके लिए ब्लाक स्तर पर शहीद कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे, साथ ही हल्द्वानी में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री वी के सिंह शामिल होंगे, उन्होने जिलाधिकारी और सैनिक कल्याण अधिकारी को पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।


