सरिता आर्य ने दी कांग्रेस को दी चेतावनी, कहा- भाजपा में मलाई खाने के बाद यशपाल आर्य ने बदली पारी
यशपाल आर्य और उनके बेटे की ‘घर वापसी’ पर जहां बीजेपी नेता हमलावर हैं वहीं कांग्रेस के नेता भी उनकी मुखालफत करते दिखाई दे रहे हैं। नैनीताल से पूर्व विधायक सरिता आर्य ने तंज कसते हुए कहा कि कार्यकर्ता और उनके मन में यशपाल आर्य के आने से उथल-पुथल चल रही है। उन्होंने कहा कि यशपाल भाजपा की मलाई खाकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। सरिता आर्या ने कहा कि नैनीताल से टिकट के मामले में किसी भी प्रकार से समझौता नहीं करूंगी। यशपाल बड़े चेहरे हैं, वह कहीं से भी लड़ सकते हैं।रामनगर पहुंची सरिता आर्या ने यशपाल आर्य पर जमकर हमला बोला। सरिता आर्या ने कहा कि यशपाल भाजपा में 4 साल से ज्यादा समय तक मलाई खाई और अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
उन्होंने कहा यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने पर उनको बधाई है पर इससे हमारे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित मेरे मन में भी उथल-पुथल है। बता दें कि सरिता आर्य नैनीताल से पूर्व में विधायक रह चुकी हैं और इस बार भी वे टिकट की प्रबल दावेदार भी हैं। लेकिन यशपाल आर्य और संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनका टिकट मिलने पर संशय बना हुआ है। क्योंकि 2017 के विधानसभा चुनाव में संजीव आर्य ने नैनीताल सीट से बंपर जीत दर्ज की थी।
अब अपना टिकट कटतादेख सरिता आर्या बौखलाई हुई हैं और यशपाल आर्य पर हमलावर हैं। सरिता आर्य का कहना है कि उनके द्वारा शीर्ष नेतृत्व से कह दिया है कि नैनीताल सीट पर वे किसी प्रकार का समझौता नहीं करेंगी। जिसको लेकर उन्हें आश्वासन शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि जब टिकट बटेंगे उस समय अगर ऐसा कुछ होता है तो वो आगे का निर्णय लूंगी। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस की सिपाही रही हूँ। पार्टी के लिए लगातार कार्य किया हैं और लगातार सक्रिय रही हैं। सरिता कहा कि यशपाल बड़े चेहरे हैं वह कहीं से भी लड़ सकते हैं।

