बादल फटने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जेसीबी पर बैठकर आपदाग्रस्त इलाके का किया दौरा,जिलाधिकारी सुबह से ही मौके पर मौजूद रहकर राहत बचाव कार्यों की ली जानकारी।

बादल फटने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जेसीबी पर बैठकर आपदाग्रस्त इलाके का किया दौरा,जिलाधिकारी सुबह से ही मौके पर मौजूद रहकर राहत बचाव कार्यों की ली जानकारी।
Spread the love

देहरादून — राजधानी देहरादून के मालदेवता स्तिथ सरखेत में सुबह सवेरे बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। बादल फटने के बाद आए सैलाब में कई वाहन पानी में बहते नजर आए। तो कई भवनों में भी पानी प्रवेश कर गया है। वहीं पुल टूटने से कई ग्रामीण इलाको का देहरादून से संपर्क पूरी तरह से कट चुका है। बादल फटने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जेसीबी पर बैठकर आपदाग्रस्त इलाको का दौरा किया है। जहां संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। जनता टीवी से खास बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट कहा कि आपदा के बाद मौके का निरीक्षण किया गया है। जिसमे हर संभव मदद करने के लिए सरकार जनता के साथ है और जरूरत पड़ी तो सेना की मदद भी ली जाएगी। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने भी अपदाग्रस्त इलाको का दौरा किया है। साथ ही सरकार से मांग की है की प्रभावितों को जल्द मदद उपलब्ध कराई जाए। दूसरी तरफ ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण और अतिक्रमण जैसी दिक्कतों की वजह से इतना नुकसान हो रहा है। जिसके लिए सरकार को गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए। वहीं जनता टीवी की टीम ने ग्राउंड जीरो पर जाकर ताजा स्तिथि का जायजा लिया है।

 

रात्रि हुई भारी वर्षा से जनपद के कई क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। भारी वर्षा से रायपुर-थानों मोटर मार्ग पर सोंग नदी पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है तथा मालदेवता सरखेत , तिमली, मानसिंहवाला, भेंस बाड़ा, सेरकी, चमरोली आदि स्थानों पर नुकसान की सूचना पर जिलाधिकारी सोनिका प्रात: से ही मौके पर मौजूद रहकर राहत बचाव कार्यों का संपादन कर रहीं है।

इससे पूर्व रात्रि भारी बारिश के चलते जिलाधिकारी प्रातः 06 बजे से ही आपदा परिचालन केन्द्र पर मौजूद रहकर जानकारी प्राप्त की तथा नुकसान की सूचना मिलने पर प्रभावित क्षेत्र को रवाना हो गई। तथा मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान आपदा कंट्रोल रूम पर मौजूद रहकर जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में प्रभावित क्षेत्रों खाद्य सामग्री के साथ ही उपकरण आदि भेजने के कार्यों की मॉनिटरिंग के साथ ही जनपद में हुए नुकसान की सूचना प्राप्त करते हुए तत्काल सहायता भिजवा रहें हैं। जनपद के सरखेत में बादल फटने से घर क्षतिग्रस्त हो गए तथा कुछ लोग घायल हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट करते हुए उपचार हेतु अस्पताल लाया जा रहा है। क्षेत्र में चिकत्सा टीम उपकरण सहित मौजूद है तथा राहत बचाव कार्यों में एसडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन की टीम मौजूद है, सेना भी राहत बचाव हेतु रवाना हो गई है।

: आपदा कंट्रोल रूम से मौके पर मौजूद अधिकारियों से समन्वय करते हुए सहायता एवं टीम भेजी जा रहीं हैं। तथा जनपद की तहसीलों से अद्यतन सूचना प्राप्त की जा रही है प्रभावित क्षेत्रो मे राशन, बर्तन, दूध, पलंग, बिस्तर, कपड़े, स्ट्रेचर, आदि सामग्री रवाना कर रहे हैं। हेलीकॉप्टर से गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा हैं।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *