शुक्रवार शाम की बारिश ने ढ़हाया कहर, मालदेवता समेत कई इलाकों मे आया मालवा।

Spread the love

देहरादून — शुक्रवार शाम से हो रही से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आज टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास बहने वाली तमसा नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव का पूल क्षतिग्रस्त होने से संपर्क कट गया, मंदिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने बताया भगवान की कृपा से कोई जान मॉल की हानी नही हुईं है।

वही देहरादून के मालदेवता सरखेत में सुबह बादल फटा अभी तक मिली जानकारी मे 5लोग लापता बताये जा रहे हैं,

स्थानीय लोगो का कहना हैं की शाम करीब 3बजे से लगातार पहाड़ों मे बारिश हो रही हैं जिसके चलते यंहा गांव मे पानी घुसना शुरू हो गया था, ओर आज सुबह करीब 3 बजे बादल फटने से गांव मे मालवा आ गया जिससे भारी नुकसान हुआ हैं, करीब 12-15 मवेशी भी लापता हैं, जिनका अभी तक कूच पता नहीं चला।

SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जाती हैं सॉन्ग नदी के उपर बना पुल बहा भी ढह गया हैं जिससे गांव का संपर्क टूट गया हैं,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदाग्रस्त इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया, स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी पहुंचे सरखेत घटनास्थल पर भारी बारिश से क्षेत्र में नुकसान का लिया जायजा। मन्त्री ने दिया हर  सम्भव मदद का आश्वासन, सरकार हर एक साथ खड़ी हैं हर सम्भव मदद दी जाएगी।

बागेश्वर– देर सांय से चल रही भारी बारिश के कारण सुबह तड़के आरे ,दारसो गांव के पास पहाड़ टूटा ।

काभडी धार नामक स्थान से पहाड़ टूट कर मलवा आने से बागेश्वर मुख्यालय से कपकोट , और दुग नाकुरी पट्टी को जोड़ने वाला मोटर मार्ग पूर्ण रूप से बंद ।

स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कि पहाड़ टूटने के विडियो।

पहाड़ टूटने से विधानसभा कपकोट क्षेत्र मे मूलभूत आवश्यकताओं को समय से उपलब्ध कराना बागेश्वर प्रशासन के लिए बड़ी चुनौति।

 

हरिद्वार :– शनिवार सुबह से दो बार खतरे के निशान 294 मीटर को पार कर चुकी गंगा।

अभी भी 293.95 मीटर पर चल रहा गंगा का जलस्तर।

गंगा के रौद्र रूप को देख जिला प्रशासन ने गंगा के किनारे स्थित गांव में किया अलर्ट जारी।

बाढ़ चौकियों को मुस्तैद रहने के डीएम के सख्त निर्देश।

यूपी सिंचाई विभाग गंगा के घटते बढ़ते जल स्तर पर बनाये हुए हैं नजर ।

धर्मनगरी हरिद्वार में भी कई जगह जलभराव ने बढ़ाई परेशानी।

 

देहरादून- उफनती नदी में फंसा युवक, SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान।

आज दिनाँक 20 अगस्त 2022 को जनपद देहरादून,थानो -रायपुर रोड के बीच में पुल टूटने से एक व्यक्ति के फंसे होने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को सकुशल रेस्क्यू किया गया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *