UKSSSC मे आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में एक अभियुक्त और गिरफ्तार अब तक की 19 वीं गिरफ्तारी।

UKSSSC मे आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में एक अभियुक्त और गिरफ्तार अब तक की 19 वीं गिरफ्तारी।
Spread the love

देहरादून– उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में एक अभियुक्त और गिरफ्तार अब तक की 19 वीं गिरफ्तारी हुई है। 22 जुलाई 2022 को थाना रायपुर पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा मे प्रश्नपत्र लीक आउट होने के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा की जा रही है जिसमें स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अब तक पूर्व में कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था।

विवेचना के दौरान अहम सबूतों के आधार पर एवं पूर्व गिरफ्तार अभियुक्त हाकम सिंह के कहने पर कुछ छात्रों को विभिन्न स्थानों से लेकर पूर्व गिरफ्तार टीचर तनुज शर्मा के घर ले जाने की पुष्टि हुई है।

विवेचना के दौरान अभियक्त अंकित रमोला की तलाश में एसटीएफ टीम रवाना हुई उत्तरकाशी नौगांव से अंकित रमोला को पूछताछ के लिए एसटीएफ कार्यालय लाया गया था, जहां पूछताछ करने के बाद साक्ष्य की पुष्टि होने पर अंकित रमोला को उक्त मुकदमे में गिरफ्तार किया गया

गिरफ्तार अभियुक्त का अंकित रमोला पुत्र दीपक सिंह रमोला निवासी ग्राम सुनहरा पोस्ट ऑफिस नौगांव तहसील बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र करीब 32 वर्ष हैं।

सभी ऐसे अभ्यर्थियों को आगाह किया जाता है की जो अनुचित साधनों से एग्जाम को क्लियर किया है वो स्वम से सामने आकर बयान दर्ज कराऐ अन्यथा जल्दी ही उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *