पूर्व सीएम हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात।
देहरादून– उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात की है। 18 अगस्त को हरीश रावत ने हरिद्वार पंचायत चुनाव में हो रही विसंगतियों को लेकर सीएम आवास के बाहर उपवास पर बैठने का एलान किया था। लेकिन ऐन वक्त पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर जल्द पंचायत चुनाव कराने का आग्रह किया है। हरीश रावत के अनुसार सरकार ने जिस तरह से आरक्षण किया है उससे ग्रामीण नेतृत्व ख़त्म करने की कोशिश की गई है। हरीश रावत के अनुसार सीएम बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी शिष्टाचार भेंट करने मेरे पास आए थे ऐसे मेरे लिए ये असमंजस की स्थिति थी की क्या मैं उनके घर के बाहर धरने पर बैठूं। हरीश रावत ने साफ कहा मैंने सीएम से कहा है कि अब ज्यादा देर पंचायत चुनाव करने में नहीं की जानी चाहिए जल्द से जल्द पंचायत चुनाव हो जाने चाहिए। फिलहाल 18 अगस्त का उपवास टाल दिया है, लेकिन सरकार के निर्णय को देखते हुए आगे का फैसला होगा।

