छरबा ग्राम प्रधान ने लगाये थानेदार पर मारपीट का आरोप,गांव वालों ने लगाये पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे।
देहरादून/सहसपुर – विकासनगर तहसील के ग्राम पंचायत छरबा ग्राम प्रधान आमिर खान ने थाना सहसपुर थाना अध्यक्ष पर मारपीट करने जैसे बेहद गम्भीर आरोप लगाऐ साथ ही उन्होंने कहा कि थाना न्याय के लिए बनाया गया है ना कि किसी के साथ बदतमीजी और गुंडागर्दी के लिये बनाया गया।आपको बता दें आजादी के अमृत महोत्सव की पूर्व संध्या पर छरबा गांव में कुछ लड़कों का आपसी झगड़ा हो गया जिसका मामला थाना सहसपुर पहुँच गया, जिस संबंध में थाना सहसपुर के गेट सामने ही ग्राम प्रधान और गाँव के लोगों के बीच आपसी समझौते की बातचीत चल रही है तभी अंदर बैठे थाना प्रभारी थाने के गेट पर आ पहुँचे,और प्रधान के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की प्रधान ने बार बार गुहार लगाई की मे ग्राम प्रधान हूं परंतु उन्होंने एक नहीं सुनी,और कहा कि तुम्हारी प्रधानी निकाल दूंगा यहाँ से चले जाओ। वहीं इस मसले को लेकर पूर्व ग्राम प्रधान रामकरन ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ग्राम प्रधान के साथ इस तरह का बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ,पूर्व में भी इस तरह की शिकायतें थाने साहेब की सुनी गई है।वहीं ग्राम छरबा के पूर्व प्रधान मुन्ना खान ने भी इस मशले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहां की प्रधान बेकसूर है,थाना अध्यक्ष के द्वारा प्रधान पर थप्पड़ मारा गया और प्रधान को जान से मारने की धमकी भी दी गई,उन्होंने कहा कि थाने साहेब खुलेआम अपनी दबंगई दिखा रहे हैं जिसका हम पुरजोर विरोध करंगे।

