बदमाशों ने ग्रामीणों पर झोंके फायर, बिधौली के ग्रामीणों ने घेरा थाना, मुख्य आरोपी समेत 12 गिरफ्तार, 2 दिन पहले हुआ था विवाद।

बदमाशों ने ग्रामीणों पर झोंके फायर, बिधौली के ग्रामीणों ने घेरा थाना, मुख्य आरोपी समेत 12 गिरफ्तार, 2 दिन पहले हुआ था विवाद।
Spread the love

देहरादून/प्रेमनगर — बिधोली में ग्रामीणों पर फायर झोंकने की घटना को हल्के में लेना बिधोली पुलिस चौकी के स्टाफ को महंगा पड़ गया। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने चौकी इंचार्ज सहित पूरे स्टाफ के प्रेमनगर थाने से अटैच कर दिया, और वहां नया स्टाफ तैनात कर दिया, 2 दिन पहले बिधौली में जब मामूली विवाद मे बदमाशों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट कर फायरिंग की तो इसकी शिकायत पुलिस चौकी में की गई थी, जिस पिस्टल से फायर किए गए थे उसे भी छीन कर पुलिस को सौंप दिया गया इसके बावजूद पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया, बल्कि अगले दिन बिना किसी कार्रवाई के पिस्टल बदमाशो को वापस कर दी, ऐसे में बदमाशों का उत्साह बढ़ गया और रविवार को उन्होंने फिर ग्रामीणों के साथ मारपीट कर फायर झोंक दिया, ग्रामीणों का आरोप है कि बदमाशों ने फोन पर धमकी दी थी, इसकी शिकायत भी पुलिस से की गई थी इसके बाद भी दी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की ओ लापरवाह बनी रही, मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने चौकी इंचार्ज जगमोहन राणा समेत पूरे स्टाफ को थाना प्रेमनगर अटैच कर दिया। साथ ही चौकी में नया स्टाफ तैनात करने के निर्देश भी दिए। एसएसपी ने कहा कि लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 2 दिन पहले मामूली विवाद में सरेआम फायर झोंकने वाले बदमाशों ने रविवार को फिर बिधोली के ग्रामीणों के साथ मारपीट की ओर फायर भी झोंके, मौके पर भीड़ जुटी तो बदमाश धमकी देकर भाग निकले इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रेमनगर थाने का घेराव कर हंगामा किया। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत 12 लोगों को गिर रात गिरफ्तार कर लिया जानकारी के मुताबिक बिधोली गांव में रिजॉर्ट चलाने वाले हरियाणा निवासी अनिल शर्मा और मोनू पंडित की 2 दिन पहले एक ग्रामीण के साथ सड़क से बाइक हटाने को लेकर कहासुनी हो गई थी उसने साथियों के साथ मिलकर ग्रामीण राजेश और राकेश की पिटाई कर दी, सुचना पाकर अन्य ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी ने फायर झोंक कर फरार हो गए। रविवार को उसी विवाद को लेकर अनिल शर्मा आठ दस गाड़ियों में अपने साथी लेकर बिधौली गांव पहुंचा, इससे पहले उसने ग्रामीण राजू को फोन कर आने की धमकी दी थी। दोपहर करीब 1:00 बजे वो अपने साथियों के साथ दुकान पहुंचे ओर दूकान को घेर लिया, और वहां मौजूद लोगों से मारपीट करने लगा। सूचना पाकर गांव प्रधान पहुंच गया और बीच-बचाव का प्रयास करने लगा। इसी बीच आरोपी ने गांव प्रधान की ओर फायर झोंक दिया इसी बीच ग्रामीण भी काफी खट्टा हो गए बदमाश फायर झोकते हुए फिर आने की धमकी देकर भाग निकले घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर प्रेमनगर थाना पहुंच गए उन्होंने थाने का घेराव कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

 

सूचना पर एसपी सिटी सरिता डोभाल मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को शांत कराया एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ओर देर रात नामजद आरोपी अनिल शर्मा समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *