राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा, 3 देशो का दौरा कर लोटे क़ृषि मंत्री, लाखो किसानों की पीएम किसान सम्मान निधि पर संकट के बादल।

राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा, 3 देशो का दौरा कर लोटे क़ृषि मंत्री, लाखो किसानों की पीएम किसान सम्मान निधि पर संकट के बादल।
Spread the love

देहरादून — जैविक खेती की जानकारी लेकर विदेश दौरे से उत्तराखंड लौटे कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पत्रकार वार्ता कर दौरे की जानकारी साझा की है। कृषि मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि प्रदेश में जैविक खेती की संभावनाओं को देखते एक प्रतिनिधि मंडल 03 देशों के दौरे पर गया था। जिसके बाद तय किया गया है कि उत्तराखंड के उत्पादों का विदेश में होगा निर्यात। वहीं राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इन देशों की 4 कंपनियों को उत्तराखंड में आने का न्यौता दिया है। आलू, माल्टा, सेब, अखरोट, कीवी के क्षेत्र में भी नई टेक्नोलॉजी का होगा इस्तेमाल। 2025 तक उत्पादों को किया जाएगा दोगुना।

राज्य के 3 लाख 38 हजार किसानों की पीएम किसान सम्मान निधि पर संकट के बादल मंडराते हुए नजर आ रहे हैं। केंद्र सरकार ने 31 जुलाई तक केवाईसी की अंतिम तारीख तय की थी। जबकि 9 लाख 14 हजार किसानों में से केवल 5 लाख 76 हजार किसानों ने ही अभी तक केंद्र के पोर्टल पर केवाईसी करवाई है। ऐसे में केंद्र सरकार ने फिर से 15 अगस्त तक आखिरी मौका दिया है। बचे हुए 3 लाख 38 हजार किसानों ने अगर 15 अगस्त तक केवाईसी नहीं करवाई तो उन्हें किसान सम्मान निधि नहीं मिल सकेगी। इसको लेकर कृषि सचिव ने बताया है कि वह सभी जिलाधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं और 15 अगस्त तक संभवत सभी किसान केवाईसी करवा ले।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *