उत्तराखंड की सियासत में आज की बड़ी खबर। उत्तराखंड में भाजपा को लगा आज एक बड़ा झटका भाजपा का एक बड़ा नेता आज दिल्ली में ज्वाइन की कांग्रेस एआईसीसी प्रेस कॉन्फ्रेंस राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। कई और नेताओं के भी कांग्रेस ज्वाइन करने की संभावनाएं।

उत्तराखंड की सियासत में आज की बड़ी खबर।  उत्तराखंड में भाजपा को लगा आज एक बड़ा झटका  भाजपा का एक बड़ा नेता आज दिल्ली में ज्वाइन की कांग्रेस  एआईसीसी प्रेस कॉन्फ्रेंस  राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।  कई और नेताओं के भी कांग्रेस ज्वाइन करने की संभावनाएं।
Spread the love

दिल्ली_ कांग्रेस में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य

नैनीताल से विधायक बेटे संजीव आर्य ने भी थामा कांग्रेस का दामन

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य अपने बेटे संजीव आर्य के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए।
उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल जारी है। इसी क्रम में आज कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने भाजपा छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए। संजीव आर्य ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल को इस्तीफा भेजा हैं। वही मंत्री के रूप में भी यशपाल आर्य ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया है।

यशपाल आर्य भाजपा सरकार में परिवहन मंत्री, समाज कल्याण मंत्री, आबकारी मंत्री रहे, महत्वपूर्ण विभागों को देख रहे थे। मंत्री पद पर रहे यशपाल आर्य पिछले काफी दिनों से नाराज चल रहे थे। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उन्हें मनाने उनके घर भी गए थे, लेकिन यशपाल आर्य नहीं माने। माना जा रहा है , कुछ दिन पहले यह बात तय हो गई थी कि 31 अक्टूबर के बाद बीजेपी के कई विधायक उनमें ज्यादातर कांग्रेस से बीजेपी में गए विधायक फिर से कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। यशपाल आर्य के घर वापसी करने के बाद कांग्रेस प्रदेश कार्यलाय में कांग्रेसी नेताओं ने यशपाल आर्य का स्वागत है स्वागत के जयघोष के साथ, कांग्रेस जिंदाबाद के नारे के साथ और पटाखें फोड एक दूसरे को कार्यकताओं ने मीठाईयों खिलाइ।

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के आज कांग्रेस में शामिल होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीधे तौर पर कहा कि भाजपा में देश पहले और पार्टी दूसरे नंबर पर है और व्यक्ति को हम तीसरे नंबर पर रखते हैं लिहाजा अगर वह गए हैं तो जाने वाले को कोई नहीं रोक सकता हालांकि सीएम यह बात टाल गए कि कुमाऊं में यशपाल आर्य एक बड़ा चेहरा थे और इससे कितनी हानि पार्टी को होगी। ओर इसकी भरपाई कैसे होगी।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *