राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस की ओर से हुई क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जल्द ही शीर्ष ही नेतृत्व से जल्द मिलेंगे।

राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस की ओर से हुई क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जल्द ही शीर्ष ही नेतृत्व से जल्द मिलेंगे।
Spread the love

 

देहरादून — दरअसल कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में चर्चाओं का दौर चल रहा है कि आखिर कौन है जिसने राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस की ओर से क्रॉस वोटिंग की। कॉन्ग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को समन जारी किए जाने के खिलाफ कांग्रेस जन 26 तारीख को गांधी पार्क में सत्याग्रह करने जा रहे हैं। उसके बाद वह दिल्ली जाकर शीर्ष नेतृत्व से मिलने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में यहां की वर्तमान परिस्थितियों, क्रॉस वोटिंग, संगठन को मजबूत किए जाने जैसे विषयों पर विचार विमर्श किया जाएगा।

बता दें कि पीसीसी चीफ करन माहरा ने साफ किया है कि राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस की ओर से की गई क्रॉस वोटिंग दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि पार्टी स्तर पर विधायकों पर नजर रखी जा रही है और आज नहीं तो कल इसका पता चल ही जाएगा कि किसने क्रॉस वोटिंग की। वहीं इस मामले को लेकर करन माहरा शीघ्र ही दिल्ली जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से वर्तमान में संगठन में चल रही परिस्थितियों को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान से फ्री हैंड की भी डिमांड करेंगे, ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *