अवैध प्लाटिंग एवं भूमि कटान मे तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 अधिकारी निबंबित, MDDA की भूमिका संदिग्ध..?

अवैध प्लाटिंग एवं भूमि कटान मे तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 अधिकारी निबंबित, MDDA की भूमिका संदिग्ध..?
Spread the love

देहरादून– राजपुर रोड में अवैध प्लाटिंग एवं भूमि कटान की शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया ओर तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 अधिकारी/ कर्मचारियों को निलंबन किया।

सूत्रों का कहना है कि अभी कुछ समय पहले इसका लैंडयूज़ परिवर्तन भी कराया गया था। एक बार फिर इन बंधुओं ने इस जमीन के जरिये वही सब करने की कोशिश की जिसके लिए वह मशहूर हैं। यहां नियम कायदों को ताक पर रखकर जहां पूरा पहाड़ खोदा गया तो वहीं हजारों टन मिट्टी भी बराबर कर दी गयी। राजपुर रोड से करीब 30 से 40 फ़ीट नीचे तक पहाड़ काटकर पास की कॉलोनी को भी खतरा पैदा किया गया। पिछले कई महीनों से यह सब कुछ चल रहा था और प्रशासन और प्राधिकरण को कानों कान खबर नहीं हुई यह समझ से परे है।

आज मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी देहरादून सोनिका ने संबंधित स्थल का निरीक्षण करते हुए मौके पर संबंधित अधिकारियों को तलब किया। उन्होंने तत्काल निर्माण कार्यों को ध्वस्तिकरण कराते हुए, प्रथम दृष्टया में लापरवाह अधिकारियों को निलंबन करने के निर्देश दिए।

1 :- जिला खनन अधिकारी वीरेंद्र सिंह

2 :- भू गर्भ वैज्ञानिक अनिल कुमार

3 :- मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण  सुपरवाइजर प्यारे लाल एवं महावीर सिंह को निलंबित कर दिया गया।

4 :- खनिज मोहिरर भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई, कुंदन सलाल के द्वारा अनुज्ञाधारक के विरुद्ध थाना डालनवाला में एफआईआर दर्ज करवा दिया गया है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *