भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का सचिवालय पैदल मार्च,पुलिस ने बैरेकेडिंग लगाकर रोका कूच।

भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का सचिवालय पैदल मार्च,पुलिस ने बैरेकेडिंग लगाकर रोका कूच।
Spread the love

 

देहरादून– कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में भर्तियों के मामले पर किया प्रदर्शन

विधायक भुवन कापड़ी ने लगाए चयन आयोग पर कई गंभीर आरोप

नियुक्तियों में धांधली के लगाए विधायक ने आरोप

विधानसभा सत्र के दौरान भी उठाया था विधायक कापड़ी ने चयन आयोग में नियुक्तियों का मामला

आज सचिवालय कूच कर किया कांग्रेसियों ने बड़ा प्रदर्शन

भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का पैदल मार्च

सचिवालय से पहले ही पुलिस ने बैरेकेडिंग लगाकर रोका कूच’

सैंकड़ों की संख्या में मौजूद कांग्रेसियों को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद

प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत कई कांग्रेसी नेता कूच में मौजूद

सरकार पर लगाया विभागो में भ्रष्टाचार करने का आरोप

सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने सचिवालय घेराव करने का एलान किया। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कांग्रेस भवन से सचिवालय कूच करने वाले कांग्रेसी नेताओ को पुलिस ने बैरेकेडिंग लगाकर रोकने का काम किया। जिससे नाराज कांग्रेसी नेताओ ने वहीं पर बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा का कहना है कि प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जिसके विरोध में हम सरकार को चेताने का काम कर रहे है है। वहीं उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने आरोप लगाया की कई विभागो में खुलकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जिसकी बानगी सरकारी आदेशों में भी साफ नजर आती है। जिसके खिलाफ हम सब सड़को पर उतरे है।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *