हनोल महासू देवता मंदिर परिसर में केक काटना पड़ा भारी, SDM ने दी उचित कार्यवाही का आश्वासन।।

हनोल महासू देवता मंदिर परिसर में केक काटना पड़ा भारी, SDM ने दी उचित कार्यवाही का आश्वासन।।
Spread the love

देहरादून / चकराता-साहिया–उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी के हनोल में स्थित है महासू देवता का मंदिर, हिमाचल बॉर्डर के पास स्थित इस मंदिर पर न सिर्फ उत्तराखंड के जौनपुर-बावर व रवांई घाटी के लोगों की असीम श्रद्धा है बल्कि हिमाचल के हजारों श्रद्धालु भी अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए यहाँ आते हैं, प्रकृति की गोद में बहती टोंस नदी के पूर्व में स्थित इस मंदिर के देवता महासू को लोग न्याय का देवता तथा मंदिर प्रांगण को न्यायालय मानते हैं, स्थानीय लोग बताते हैं कि न्याय संबंधी गुहारों को लेकर आए श्रद्धालु महासू देवता के दरबार से खाली हाथ नहीं लौटते।

ताज़ा मामला हनोल महासू देवता मंदिर के अंदर परिसर में जन्मदिन पर केक काटने को लेकर विवाद पैदा हो गया है। जौनसार बावर क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं मंदिर समिति के अध्यक्ष और एसडीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मंदिर के पुजारी से स्पष्टीकरण मांगा है।

हनोल महासू मंदिर के अंदर जन्मदिन का केक काटने और कोल्ड ड्रिंक समेत अन्य सामान मंदिर के अंदर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर ही लोगों ने इसे आस्था के साथ खिलवाड़ बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर ही वायरल हो रही प्रतिक्रियाओं में लोगों ने कहा कि केक काटने का फोटो मंदिर में उस जगह पर लिया गया है, जहां फोटो लेना प्रतिबंधित है। इसी जगह से श्रद्धालु देव दर्शन कर मन्नतें मांगते हैं। केक काटने के साथ ही मंदिर के अंदर कोल्ड ड्रिंक और अन्य खाद्य सामग्री भी परोसी गई हैं। पुजारी भी केक काटने वालों को नहीं रोक रहे हैं, बल्कि उनके साथ केक काटने मे उनका साथ देते नज़र आ रहे हैं साथ ही फोटो मे काफ़ी खुश नज़र आ रहे हैं,स्थानीय लोगों का कहना हैं की पुजारी उनको रोकने के बजाये उनके इस कृत्य मे पूरा साथ दिया हैं,  स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में लोगों ने बताया कि मंदिर के अंदर मोमबत्ती जलाकर उसे बुझाया भी गया, जबकि मंदिर के अंदर जोत जलाकर उसे बुझाना धार्मिक परंपराओं के विपरीत है। इससे पूर्व एक बार मंदिर परिसर के देव बकरों की चोरी का प्रयास भी किया जा चुका है। ज्ञापन सौंपने वालो में राकेश तोमर, तेजन तोमर, दिनेश शर्मा, अभय चौहान, दिनेश चौहान शामिल रहे।एसडीएम एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष सौरभ असवाल ने बताया कि हनोल महासू देवता मंदिर में प्रतिबंधित स्थान पर केक काटने की शिकायत मिली है जिस पर पुजारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। पुजारी का स्पष्टीकरण मिलने के बाद समिति के सदस्यों की सहमति से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आस्था के केंद्र में इस तरह की घटना दुबारा न हो, इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *