लगातार बढ़ रही हैं चोरी की घटनाये,थाना विकासनगर क्षेत्र हरबर्टपुर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

लगातार बढ़ रही हैं चोरी की घटनाये,थाना विकासनगर क्षेत्र हरबर्टपुर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।
Spread the love

देहरादून/विकासनगर — थाना विकासनगर क्षेत्र हरबर्टपुर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला शातिर अभियुक्त  माल सहित गिरफ्तार।

बलजीत सिह पुत्र अपार सिह निवासी लेहमन अस्पताल वाली गली एटनबाग हर्बरटपुर थाना विकासनगर देहरादून ने दिनाक 29.06.2022 थाना विकासनगर पर आकर जानकारी दी कि दिनांक 24.06.2022 को जब अपनी माता का ईलाज कराने हेतु अपने परिवार के साथ बाहर गये थे जब दिनांक 28.06.2022 को रात्रि करीब 10:00 बजे वापस अपने घर आये तो देखा कि अज्ञात चोरो द्वारा वादी के घर से ज्वैलरी एंव नगदी चोरी कर ली गयी है। जिसके आधार पर तत्काल थाना विकासनगर पर एंव मुकदमा उपरोक्त की घटना का यथाशीघ्र अनावरण करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा निर्देश निर्गत किए गए, पुलिस अधीक्षक देहात व  क्षेत्राधिकारी विकासनगर महोदय के प्रवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा चोरी की घटना की छानबीन हेतु तत्काल पुलिस टीम का गठन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए, पुलिस टीम द्वारा अपने अथक प्रयासों से आस पास के सीसीटीवी कैमरो एवम मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए दिनांक 18-07-2022 को एक अभियुक्त नासिर पुत्र कमरुदीन निवासी शाहपुर निकट जामा मम्जिद थाना बेहट जिला सहारनपुर उ0प्र0 को सहारनपुर रोड हर्बटपुर से गिरफ्तार किया,, अभि0 द्वारा पुछताछ मे बताया की उसने के घर से चुराई गयी ज्वैलरी को फुरखान पुत्र अब्दुल कलाम निवासी बेहट थाना बेहट जनपद सहारनपुर उ0प्र0 हाल दुकान दार ग्राम पठेड थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर उ0प्र0 को 2.5 लाख रुपये मे बेच दी है जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अभि0 द्वारा बताये सुनार के दुकान पर दबिश दी तो वह फरार हो गया जिस पर सुनार की दुकान स्थानिय पुलिस के माध्यम से सीज करायी गयी तथा गिरफ्तार कर कब्जे से वादी मुकदमा का चोरी किया गया बैग एव बैग मे वादी का पहचान पत्र आदि कागजात भी बरामद हुए, कब्जे से बैक आफ ईण्डिया की पासबुक जिसमे अभि0 द्वारा 02 लाख 20 हजार रुपये चोरी के जमा किये गये थे एव चोरी के 80 हजार रुपये मे एक एक्टिवा एंव एक एन्ड्राइड फोन कीमत 25 हजार रुपये भी उक्त चोरी के रुपये से खरीदना बताया गया जिन्हे नियमानुसार सीज की कार्यवाही की गयी एंव उक्त चोरी के रुपयो को जिस एकाउण्ट मे अभि0 द्धारा जमा कराया गया था वह अभि0 की पत्नी सितारा के नाम पर है जिसे नियमानुसार फ्रीज किया गया है । अभि0 जुए का शौकिन है जिसके द्वारा चोरी के शेष रुपये को जुए मे हारना व स्मैक पीने मे खर्च  बताया गया । अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई एवं वाछित सुनार की तलाश जारी है ।

*अपराध करने का तरीका*

अभि0 द्वारा पुछताछ मे बताया की वह उ0प्र0 व उत्तराखण्ड देहरादून के क्षेत्र से भली प्रकार वाकिफ है चूंकी उ0प्र0 सहारनपुर जिले मे अभि0 का घर एव उत्तराखण्ड देहरादून अभि0 की रिश्तेदारी है वह रिश्तेदारी के बहाने घुमता है एंव दिन मे बन्द मकानो की रैकी करता है, जब उसे पूर्ण तसल्ली हो जाती है कि बन्द घर के मालिक बाहर गये है तो वह रात्रि मे चोरी की वारदात को अंजाम देता है । एव उक्त घटना मे भी अभि0 द्वारा 26.06.2022 की दिन मे पहले रैकी करके फिर दिनाक 27.06.2022 की रात्रि को घटना को अन्जाम दिया ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *