जिलाधिकारी द्वारा कलैक्ट्रेट कर्मचारियों के साथ शिष्टाचार बैठक,कार्यप्रणाली में और अधिक प्रभावी एवं सुधार पूर्वक व्यवस्था बनाई जाए।
देहरादून– जिलाधिकारी सोनिका द्वारा कलैक्ट्रेट कर्मचारियों के साथ शिष्टाचार बैठक की। बैठक में उन्होंने अपेक्षा करते हुए कहा कि कलैक्ट्रेट की कार्यप्रणाली में और अधिक प्रभावी एवं सुधार पूर्वक व्यवस्था बनानी है, इसके लिए पारदर्शिता के साथ ही प्रकरणों के त्वरित निस्तारण करने की अपेक्षा की। उन्होनें इ-फाइलिंग व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। साथ कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता व समयबद्धता पर विषेश ध्यान देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कलेक्ट्रेट में आने वाले आम जनमानस की सुविधाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए। लोगों की समस्याओं का निस्तारण तेजी से एवं प्रभावी ढंग से किया जाना चाहिए, जनता की दृष्टि में कलेक्ट्रेट की छवि सहयोगात्मक तथा मददगार की होनी चाहिए।
देहरादून जनपद की नवनियुक्त जिलाधिकारी सोनिका ने पत्रकार वार्ता कर अपनी प्राथमिकता गिनाने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता स्मार्ट सिटी के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की होगी। उसके साथ ही उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि अवैध खनन हो या फिर ओवर रेटिंग सभी पर जो भी अवैध कार्य होंगे उन पर रोक लगाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसके साथ ही सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश भी दिए गए हैं कि किसी भी तरह का अवैध कार्य करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। वहीं लगातार जनता दरबार का आयोजन कर आम जनता की शिकायतों का समय से निस्तारण भी किया जाए।

