जन्मदिन मनाने गए युवक की नदी के तेज़ बहाव मे बहा, युवक की मौत।

जन्मदिन मनाने गए युवक की नदी के तेज़ बहाव मे बहा, युवक की मौत।
Spread the love

देहरादून — 15 जुलाई को दोस्तों संग जन्मदिन मनाने गए युवक की नदी मे नहाने के दौरान डूब गया। हरीश महतो निवासी मानव कल्याण केंद्र किशनपुर ने चौकी जाखंड आकर सूचना दी कि उसका भाई अभिषेक महतो उम्र 16 वर्ष अपने दोस्त कार्तिक के जन्मदिन पार्टी मनाने गए अन्य दोस्तों के साथ टोंस नदी गुनियाल गांव में गया था जो कि अब मिल नहीं रहा है । तहरीर प्राप्त होने पर थानाध्यक्ष राजपुर द्वारा उच्च अधिकारियों को तुरंत सूचित किया तत्पश्चात उनसे दिशा निर्देश प्राप्त होने पर थाना अध्यक्ष राजपुर के द्वारा चौकी प्रभारी जाखड़ को आवश्यक निर्देश देकर एसडीआरएफ की मदद से संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

पुलिस द्वारा सर्वप्रथम अभिषेक महतो के दोस्तों को साथ लेकर गुनियाल गांव टोंस नदी ले जाया गया और उनसे उक्त घटनाक्रम के बारे में विस्तार से पूछा गया। पूछने पर अभिषेक महतो के दोस्तों ने बताया कि वह लोग जन्मदिन की पार्टी नदी किनारे मना रहे थे, पार्टी करने के बाद सभी दोस्त नहाने के लिए नदी मे कूद गए इसी दौरान पानी का बहाव भी तेज हो गया और उसी बहाव में अभिषेक कहीं दूर बह गया ।उनके द्वारा अभिषेक को काफी तलाश किया गया नहीं मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना अभिषेक के परिजनों को दी गई। पूरी जानकारी प्राप्त होने पर थाना पुलिस द्वारा एसडीआरएफ की मदद से रात्रि के समय ही टोंस नदी में अभिषेक की तलाश की गई। सुबह पुनः एसडीआरएफ की गोताखोर टीम को विकास नगर से बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी तलाश करने के बाद अभिषेक महतो का शव टोंस नदी के काफी अंदर लोहे के जाल में फंसा हुआ मिला। पुलिस द्वारा शव बाहर निकाल कर पंचायत नामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है ।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *