बदले गए देहरादून जिले के SSP ओर DM, अब इनको मिली जिले की कमान।
देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर बदले गए देहरादून जिले के SSP व DM, जिलाधिकारी। देहरादून पुलिस कप्तान जन्मेजय खंडूरी को पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय देहरादून बनाया गया, वहीं अब दिलीप सिंह कुंवर देहरादून जिले के नए कप्तान बनाए गए, जिलाधिकारी देहरादून आर राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है, उन्हें अभी अन्य कोई चार्ज नहीं दिया गया उनको अभी प्रतीक्षा में रखा गया है और सोनिका को तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी देहरादून का पदभार ग्रहण करने को कहा गया हैं।
बैच 2010 की अफसर आईएएस सोनिका ने देहरादून जिले की जिलाधिकारी पद की कमान संभाली , पदभार ग्रहण करने से पहले जिलाधिकारी ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया आपको बता दें जिलाधिकारी होने के साथ ही आईएएस सोनिका सिटी की सीईओ भी बनाई गई हैं, साथ ही जिलाधिकारी ने कहा की इस मौसम में उनकी सबसे पहली प्राथमिकता देहरादून में चल रही योजनाओं का रिव्यू लेने की रहेगी वही जिस योजना पर सबसे जल्दी कार्यवाही करने की जरूरत पड़ेगी उस पर सबसे पहले काम किया जायेगा ।



