जिले में बहुत भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी, जिले मे कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद आदेश जारी,
देहरादून– उत्तराखंड के कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज राजधानी देहरादून में जबरदस्त बारिश हो रही हैं,
डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश हैं किसी भी आपात स्थिति से निपटने को रहे तैयार।
देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, ऊधमसिंह नगर में शुक्रवार से मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश के आसार जताये हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हैं, मौसम विभाग के मुताबिक तेज गर्जना के साथ भारी बारिश होने की सम्भावना जताई हैं,
13 जुलाई से हिमालयी राज्यों में मौसम के पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना
अगले 24 घंटे में देहरादून जिले में कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश
नैनीलात –हल्द्वानी जिले में बहुत भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी के आदेश दिए गए हैं। नैनीताल जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद करने के आदेश
पुलिस और प्रशासन सहित एसडीआरएफ टीम 24 घंटे अलर्ट पर
जिलाधिकारी नैनीताल धीराज गर्ब्याल ने जारी किया आदेश।


