देहरादून के गांधी पार्क के बाहर कांग्रेस ने सत्यग्रह प्रदर्शन कर अग्निपथ योजना का किया विरोध,उत्तराखंड महिला मंच ने थाली बजाकर किया विरोध।

देहरादून के गांधी पार्क के बाहर कांग्रेस ने सत्यग्रह प्रदर्शन कर अग्निपथ योजना का किया विरोध,उत्तराखंड महिला मंच ने थाली बजाकर किया विरोध।
Spread the love

देहरादून — राजधानी देहरादून के गांधी पार्क के बाहर कांग्रेस ने सत्यग्रह प्रदर्शन कर अग्निपथ योजना का विरोध किया है। प्रदर्शन में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने केंद्र सरकार पर योजना के नाम पर युवाओं का भविष्य बर्बाद करने का आरोप लगाया है। माहरा का कहना है कि 56 इंच का सीना होने की बात करने वाले अब सिकुड़ा हुआ सीना लेकर सामने है। चीन के बाद नेपाल भी हमारी सीमा में घुस रहा है। लेकिन यहां केंद्र सरकार सेना में युवाओं के लिए 04 साल की योजना लेकर आई है। जिसके विरोध में कांग्रेस सत्याग्रह आंदोलन कर रही है।

वंही अग्निपथ योजना के विरोध में उत्तराखंड महिला मंच ने थाली बजाकर विरोध किया है। जहां महिला मंच के साथ कई अन्य सामाजिक संगठनों के लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए। वहीं प्रदर्शन में शामिल रिटायर्ड आईएएस अधिकारी और पूर्व में फौजी भी रहे एस एस पांगती का कहना है कि सरकार ने अग्निपथ योजना के नाम पर युवाओं के साथ मजाक किया है। बॉर्डर पर लड़ाई होने की स्तिथि में सेना में शामिल युवा जवान ही युद्ध लड़ते है न की योजना बनाने वाले अधिकारी। ऐसे में सरकार को अग्निपथ योजना को तत्काल वापस लेकर भर्ती प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।

कांग्रेस ने सत्याग्रह आंदोलन कर केंद्र की अग्निपथ योजना पर निशाना साधा है। वहीं देहरादून की मसूरी विधानसभा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा ने कटाछ किया है भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा हैं कि कांग्रेस अग्निपथ की लड़ाई नहीं लड़ रही वह केवल अपने अस्तित्व की लड़ाई लग रही हैं। जनता कांग्रेस की नीतियों से भली भांति परिचित हैं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *