अमृत महोत्सव के तहत प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया ओर देश सेवा के लिए प्रेरित किया,अग्निवीरो को दी जाएगी प्राथमिकता।

अमृत महोत्सव के तहत प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया ओर देश सेवा के लिए प्रेरित किया,अग्निवीरो को दी जाएगी प्राथमिकता।
Spread the love

 

देहरादून / मसूरी– लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में अमृत महोत्सव के तहत प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करने पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे अधिकारी देश की सेवा के लिए विभिन्न क्षेत्रों में जाएंगे जहां पर उन्हें कई महत्वपूर्ण काम करने हैं । इसी को लेकर आज प्रशासनिक अकादमी मसूरी में उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया और देश सेवा के लिए प्रेरित किया ।

जंहा कांग्रेस अग्नीपथ योजना के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन चला रही है, वंही मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अग्नीपथ योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के युवाओं के लिए बहुत बड़ी सौगात है , बहुत सोच समझ कर ही इस योजना को लागू किया गया है और जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं उन्हें इस योजना के बारे में पूरी जानकारी नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर सरकार पूरी तरह से सजग है , और यात्रा सुचारू रूप से चले इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं, उन्होंने बताया कि अब तक 25 लाख से अधिक लोग चार धाम यात्रा के दर्शन कर चुके हैं , और आने वाले समय में यह एक रिकॉर्ड बनने वाला है।

उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर कहा कि उनकी तैयारियां चल रही है , और शीघ्र ही इस पर पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *