बड़ी खबर देहरादून के थाना सहसपुर से देर रात संजीवनी रिसॉर्ट मे मारा छापा, पकडे गए 26 लोग,ऑनलाइन कैसिनो पार्टी पर बड़ी छापेमारी।

बड़ी खबर देहरादून के थाना सहसपुर से देर रात संजीवनी रिसॉर्ट मे मारा छापा, पकडे गए 26 लोग,ऑनलाइन कैसिनो पार्टी पर बड़ी छापेमारी।
Spread the love

देहारादून बिग ब्रेकिंग्

 

देहारादून पुलिस की बड़ी रेड लम्बे समय से मिल रही थी शिकायते,

सहसपुर पुलिस की देर रात संजीवनी रिसोर्ट में रेड

रिसोर्ट में चल रही ऑनलाइन कैसिनो पार्टी पर बड़ी छापेमारी

2.50 लाख के कैसिनो कॉइन्स,, 1 लाख कैश दूंन पुलिस ने किया बरामद

रेड में 26 लोगो को लिया हिरासत में ,,,पूछताछ जारी

देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र का मामला

पहले भी आईपीएल क्रिकेट मैच मे लगता था जुआ।

रिजॉर्ट में अवैध केसिनो का भंडाफोड़ 26 लोग गिरफ्तार
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत होरावाला स्थित आलीशान रिसोर्ट में एसटीएफ और सहसपुर थाना पुलिस ने अवैध कैसीनो का भंडाफोड़ किया साथ ही पुलिस ने कैसिनो में प्रयोग होने वाले क्वाइन सवा लाख की नकदी बरामद की इस रिसोर्ट के दूसरे हॉल में हंगामा कर रहे 15 लड़कियों को पुलिस एक्ट मे चालान काटा गया, बुधवार मध्य रात्रि 2:00 बजे एसटीएफ सहसपुर थाना पुलिस ने होरावाला के संजीवनी रिसोर्ट मे छापा मारा,इस दौरान पता चला कि यहां एक कमरे में अवैध रूप कैसीनो चल रहा है। एसटीएफ और पुलिस ने मौके से कैसीनो गैंबलिंग के एक संचालक सहित 25 लोगों को गिरफ्तार किया जबकि मुख्य संचालक मौके से फरार हो गया। इस दौरान पुलिस ने मौके से ताश की गड्डी 2300 क्वाइन और ₹1,22000 कैसीनो कॉइन की कीमत करीब ₹2,30000 बताई जा रही है।
सीईओ विकासनगर नीरज सेमवाल ने गुरुवार को सहसपुर थाने में पत्रकार वार्ता कर इस मामले का खुलासा किया सीओ ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है, कैसीनो गैंबलिंग का मुख्य संचालक कपिल अरोड़ा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, सीओ ने बताया कि रिसोर्ट सीज करने की सभी औपचारिकताएं पूरी करके जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जल्दी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा इस दौरान पुलिस एसटीएफ के स्पेक्टर अबुल कलाम थानाध्यक्ष नरेश राठौर शामिल रहे नरेश राठौर ने बताया कि जानकारी मिलते ही छापेमारी की गई होटल मालिक का नाम वह पता नहीं पता चला है कि होटल मालिक रिसोर्ट को चलाते थे पकड़ी गई 15 युवतियाँ मे 5 नेपाल की है, जो कैसीनो चलाती थी,

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *