मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊर्जा कर्मियों को कहा
ऊर्जा कर्मियों की कल सुबह से प्रस्तावित हड़ताल को लेकर धामी सरकार गंभीर है। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि ऊर्जा कर्मियों की मांग पूरी करने को लेकर सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सभी कर्मचारी हमारे परिवार का हिस्सा है, सरकार किसी का भी अहित नहीं होने देगी। वहीं सरकार के ऊपर प्रदेश को संभालने की जिम्मेदारी है, ऐसे में उसकी भी व्यवस्था सरकार ने की है।

