उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी ने किया हड़ताल पर जाने का एलान

उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी ने किया हड़ताल पर जाने का एलान
Spread the love

6 अक्टूबर सुबह 08 बजे से उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघ से जुड़े 3500 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का एलान किया है। जिसके लिए संघ के पदाधिकारी लगातार कर्मचारियों के साथ संपर्क कर हड़ताल को सफल बनाने का काम कर रहें है। वहीं सरकार ने भी वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पड़ोसी राज्यों से बिजली कर्मियों की व्यवस्था बनाने का फैसला किया है। बिजली कर्मियों ने पत्रकार वार्ता कर सरकार पर उनकी मांगों को पूरा करने का भरोसा जताया है। लेकिन साथ में यह भी स्पष्ट कर दिया है की अगर उनकी मांगों पर सहमति नहीं बनती है तो फिर कल सुबह 08 बजे से प्रदेश में हड़ताल होना तय है।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *