11 घंटे बाद पुलिस परिवारों का धरना समाप्त ,, डीजीपी ने की सीएम से देर रात मुलाक़ात,मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन, आचार संहिता से पहले निकाला जाएगा पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का हल।

11 घंटे बाद पुलिस परिवारों का धरना समाप्त ,, डीजीपी ने की सीएम से देर रात मुलाक़ात,मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन, आचार संहिता से पहले निकाला जाएगा पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का हल।
Spread the love

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद पुलिस परिवारों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है,,, दरअसल देर रात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से डीजीपी अशोक कुमार और कुछ पुलिस परिवारों की बात हुई जिसमे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आचार संहिता से पहले जवानों के ग्रेड पे मसले का हल निकालने का आश्वासन दिया,,, वही देर रात डीजीपी अशोक कुमार और एसएसपी देहरादून सहित वरिष्ट पुलिस आलाधिकारी पुलिस जवानों के परिवारों से मिलने पहुंचे और आश्वासन की बात परिवारों को बताई,, जिसके बाद पुलिस फैमिली ने अपना धरना समाप्त कर दिया बताते चलें कि सुबह 12:00 बजे पुलिस परिवारों ने सीएम आवास कूच किया था जहां पर पुलिस परिवारों को पुलिस जवानों द्वारा रोका गया था और लगभग 11 घंटे पुलिस परिवारों ने सड़क पर बैठकर पुलिस जवानों के ग्रेड पे बढ़ाने की मांग सरकार से की,,, वही डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कैबिनेट की उप समिति की रिपोर्ट को कैबिनेट के समक्ष रखकर जवानों की समस्या का हल निकाला जाएगा पुलिस फैमिली भी आश्वासन पाकर काफ़ी खुश नज़र आई ।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *