आतंकी धमकी से प्रशासन अलर्ट -स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान
हरिद्वार— रुड़की, लक्सर ओर हरिद्वार रेलवे स्टेशनों तथा सीएम व धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने से रेल महकमे ओर प्रशासन में हडकम्प मचा हुआ है–
आपको बता दे कि बीते दिन रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक के नाम साधरण डाक से धमकी भरा पत्र भेजे जाने का मामला सामने आया है–पत्र भेजने वाले ने अपने आप को आंतकी संगठन जेश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर सलीम अंसारी बताया है। रुड़की लकसर हरिद्वार सहित कई रेलवे स्टेशनों ओर धर्मिक स्थलों को 21 मई तक बम से उड़ा देने की धमकी दी गई है–इस पत्र के मिलने के बाद से रेल महकमे ओर प्रशासन में हडकम्प मचा हुआ है – इसके मद्देनजर प्रशासन रेल विभाग सतर्क है, सभी रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है–लकसर रुड़की रेलवे स्टेशनों पर डॉग स्क्ययाड़ ओर निरोधक दस्ते द्वारा भी चैकिंग की गई है–हालांकि कोई सन्दिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति नही मिला है–
लकसर स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार का कहना है कि रेल प्रशासन द्वारा पूरी सतर्कता बरती जा रही हैं-

मुरादाबाद, बरेली और हरिद्वार रेलवे स्टेशन समेत कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की मिली धमकी ।
इस संबंध में रुड़की के स्टेशन अधीक्षक को पत्र भेजा गया है।
धमकी भरा पत्र भेजने वाले ने अपने को जैश-ए-मुहम्मद का एरिया कंमाडर सलीम अंसारी बताते हुए इन स्टेशनों पर 21 मई को बम विस्फोट की बात कही है।
इसके अलावा पत्र में हरिद्वार के कई धार्मिकस्थलों और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

स्टेशन अधीक्षक ने आरपीएफ और जीआरपी के साथ ही मुरादाबाद के डीआरएम अजय नंदन को पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया है।
पत्र भेज भेजने वाले ने खुद को जैश-ए-मुहम्मद का एरिया कंमाडर सलीम अंसारी बताते हुए कहा कि 21 मई को हरिद्वार, लक्सर, रुड़की,देहरादून, ऋषिकेश, काठगोदाम, मुरादाबाद और बरेली के स्टेशनों को बम से उड़ा देंगे।
वहीं 23 मई को हरिद्वार के धार्मिक स्थल मंशा देवी, हरकी पैड़ी को भी निशाना बनाएंगे।

