भाजपा से मुख्यमंत्री धामी तो कांग्रेस से प्रत्याशी के रूप में आज निर्मला गहतोड़ी को मैदान में उतारा।

भाजपा से मुख्यमंत्री धामी तो कांग्रेस से प्रत्याशी के रूप में आज निर्मला गहतोड़ी को मैदान में उतारा।
Spread the love

देहरादून– चम्पावत– उत्तराखंड की चंपावत सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। जहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीजेपी से चुनाव लड़ रहे हैं वहीं कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी के रूप में आज निर्मला गहतोड़ी को मैदान में उतार दिया है। कांग्रेस ने बड़े ही मंथन के बाद निर्मला गहतोड़ी को मैदान में उतारा है क्योंकि कांग्रेस ने तीन लोगों को पर्यवेक्षक बनाकर चंपावत भेजा था जिन्होंने 5 नामों की लिस्ट शीर्ष नेतृत्व को भेजी थी जिसमें से निर्मला गहतोड़ी को प्रत्याशी बनाया गया है वही चंपावत के पर्यवेक्षक रहे भुवन चंद कापड़ी ने बताया कि निर्मला गहतोड़ी लंबे समय तक कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रही है और उनको काम करने का पूरा अनुभव है और महिला होने के नाते उनको चंपावत चुनाव में लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक बार पहले वह खुद हरा चुके हैं और इस बार निर्मला गहतोड़ी उनको हराएगी।

वही कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने बड़े ही मंथन के बाद उनको मैदान में उतारा है और सभी कांग्रेसी मिलकर उनको चुनाव लड़ाएंगे और वहां से जीत कर भी आएंगे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *