राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार के अन्तर्गत पुरस्कृत ।

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार के अन्तर्गत पुरस्कृत ।
Spread the love

काशीपुर / उधम सिंह नगर राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर जहां प्रधान मंत्री नरेंद मोदी ने कश्मीर से पूरी देश को संबोधन किया तो वहीं उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर के दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने देहरादून के विकास नगर की ग्राम सभा केदारावाला से ग्राम प्रधान को प्रथम पुरस्कार के साथ तीन पंचायतों को पुरस्कृत किया है  राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के शुभ अवसर पर पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी का राम राज्य का स्वपन तभी हासिल किया जा सके। जब पंचायतें शसक्त हो आत्म निर्भर हो तथा गांव के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले।  गांव की मजबुत ग्राम सभा ”अमृत काल में सिद्वि का संकल्प” के माध्यम से ग्रामोदय से राष्ट्रोदय की दिशा आगे बढ़ने में समर्थ होगी। उन्होंने कहा कि सतत् विकास लक्ष्य.2030 के एजेण्डे की प्राप्ति में भी पंचायतों की महति भूमिका है। पंचायतें जितना अधिक सशक्त होंगी एव सतत् विकास लक्ष्य के उद्देष्यों को हासिल करने की राह उतनी ही आसान होगी। गांवों के विकास के माध्यम से ही पूरे देश का विकास सम्भव है।   प्रधान मंत्री जी राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के उपलक्ष्य में जम्मू कश्मीर के सांबा जिले की पल्ली ग्राम पंचायत से राष्ट्र की समस्त पंचायतों को वर्चुअली सम्बोधित किया। साथ ही डिजिटल माध्यम से राष्ट्रीय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कारों से पुरस्कृत पंचायतों को पुरस्कार की धनराशि उनके खातों में हस्तांतरित की।राष्ट्रीय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार योजना के अन्तर्गत दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के अन्तर्गत राज्य की 05 ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया गया है जो कि ग्राम पंचायत औरंगाबाद जनपद हरिद्वार, ग्राम पंचायत मंजियाली जनपद उत्तरकाशी, ग्राम पंचायत कोठार जनपद पौड़ी गढ़वाल, तथा ग्राम पंचायत पेंसर, जनपद उत्तरकाशी एवं ग्राम पंचायत केदारावाला, जनपद देहरादून तथा राज्य की 02 क्षेत्र पंचायतों में क्षेत्र पंचायत प्रतापनगर जनपद टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्र पंचायत पुरोला जनपद उत्तरकाशी तथा जिला पंचायत देहरादून को वर्ष 2022 के लिए पुरस्कृत किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत केदारावाला जनपद देहरादून को बाल हितैशी ग्राम पंचायत पुरस्कार एवं नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार तथा ग्राम पंचायत मंजियाली जनपद उत्तरकाशी को ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार के अन्तर्गत पुरस्कृत किया गया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *