निर्वतमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की संयुक्त पत्रकार वार्ता,त्यागपत्र देने की झूठी खबर फैलाई, मुकदमा दर्ज।
देहरादून— कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा और निर्वतमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की संयुक्त पत्रकार वार्ता की गई। लगातार प्रीतम सिंह के कांग्रेस से इस्तीफा देने की चल रही है खबरें जिस पर पत्रकार वार्ताकर आज विराम लगा दिया , कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजुद, प्रीतम सिंह ने लगाया आरोप, कुछ लोग मेरे खिलाफ लगातार कर रहे है भ्रामक प्रचार, लोकतंत्र में मीडिया की है महत्वपूर्ण भूमिका होती है,
जबकि में मिडिया के सवालों का भी लगातार जवाब दे रहा हूं फिर भी कई पोर्टल मेरे खिलाप खबर चला रहे है। प्रीतम सिंह ने कहा कि मेरा पूरा परिवार कांग्रेस को है समर्पित है। लेकिन फिर भी कुछ लोगो ने कांग्रेस से प्रीतम सिंह का त्यागपत्र देने की खबर फैलाई।
तीन न्यूज पोर्टल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ मानहानि का भी मुकदमा दर्ज करूँगा। इन तीनों पोर्टल ने लगातार बिना सोचे समझे चलाई इस्तीफा देने की खबरें ।
प्रीतम सिंह ने कहा कि किसी भी शिखंडी को आगे करने से नही हो सकती मेरी हत्या
कांग्रेस का हूं एक समर्पित सिपाही, हाईकमान ने जिसको भी नेता चुना, उसके नेतृत्व में होगा काम।


