स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों का अपमान करने से बाज आयें भाजपा नेता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने फूंका पुतला।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों का अपमान करने से बाज आयें भाजपा नेता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने फूंका पुतला।
Spread the love

 

देहरादून–उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने उत्तराखण्ड सरकार के वरिष्ठ मंत्री गणेश जोशी द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी  एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी के बारे में की गई अनर्गल एवं अभद्र टिप्पणी की कठोर शब्दों में निन्दा करते हुए भाजपा सरकार के मंत्री गणेश जोशी से देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि सत्ता के मद में चूर भाजपा सरकार के मंत्री गणेश जोशी द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की गई टिप्पणी की कांग्रेस पार्टी कडे शब्दों में निन्दा करती है तथा चेतावनी देती है कि भाजपा नेता अपनी अभद्र टिप्पणियों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों का अपमान करने से बाज आयें।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री गणेश जोशी एक सैनिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति हैं जिनसे यह अपेक्षा कतई नहीं की जा सकती है कि वे एक शहीद की पुत्र बधू तथा शहीद की पत्नी व पुत्र का अपमान करें। उनकी इस टिप्पणी से न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनायें आहत हुए हैं बल्कि सम्पूर्ण प्रदेश एवं देश की मातृशक्ति अपमानित हुई है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार तथा देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाली स्व0 इन्दिरा गांधी की पुत्र बधू एवं स्व0 राजीव गांधी जी की पत्नी तथा उनके पुत्र के खिलाफ मंत्री गणेश जोशी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से ऐसा लगता है कि भाजपा नेताओं के मन मे शहीदों की शहादत का कोई सम्मान नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री गणेश जोशी भाजपा के अकेले नेता नहीं हैं जिन्होंने शहीद परिवार व महिला जाति का अपमान किया है। इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी के अनेक नेता अपनी अनर्गल बयानबाजी एवं अभद्र टिप्पणियों से नेहरू गांधी परिवार का लगातार अपमान करते रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी कहते हैं कि नेहरू नहर के किनारे पैदा हुए थे इसलिए नेहरू कहलाये तथा मैं गधेरे के किनारे पैदा हुआ इसलिए गधेरू कहलाया। यही नहीं भाजपा नेता अजय भट्ट उत्तराखण्ड के ब्राहमणों पर आरोप लगाते हैं कि वे मांस मदिरा के बिना पूजा पाठ नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियो ने सदैव अपने शर्मनाक कामों एवं बयानों से समाज में राजनीति कर रही महिलाओं तथा विपक्षी नेताओं की छवि को धूमिल करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के इस प्रकार के बयानों से भाजपा की विपक्षी दल के नेताओं तथा मातृ शक्ति के प्रति घृणित मानसिकता उजागर होती है तथा उनके मानसिक दिवालियेपन को दर्शाती हैं। उन्होंने गणेश जोशी से अपनी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माॅफी मांगने की मांग की है।


करण माहरा ने कहा कि गणेश जोशी को मंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है तथा वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उम्मीद करते हैं कि वे अपने मंत्रिमण्डल के सहयोगियों की भाषा पर लगाम लगायें तथा गणेश जोशी को तत्काल मंत्रिमण्डल से बर्खास्त करें।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कार्यकत्रियों ने गणेश जोशी का पुतला दहन किया। इस दौरान ज्योति रौतेला ने कहा कि कैबिनेट स्तर के मंत्री द्वारा दिये गए बयान की कांग्रेस निंदा करती है। साथ ही गणेश जोशी को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। ऐसा न होने की दशा में महिला कांग्रेस और उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *