गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर

गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर
Spread the love

गाँधी जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर आज दिनांक 02 अक्टूबर, 2021 को पुलिस मुख्यालय में एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड एवं उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा गाँधी जी व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।

श्री अशोक कुमार ने कहा कि महात्मा गाँधी जी जयन्ती को पूरा विश्व अन्तरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाता है। महात्मा गाँधी जी ने सत्याग्रह और अहिंसा की ताकत को सभी को दिखाया। पूरे विश्व ने उनके विचारों से सीख ली है। उनके विचार हमेशा ही मूल्यवान रहेंगे और हम सभी उनके दिखाए गए रास्ते का अनुसरण करते हुए देश की सेवा करते रहेंगे।

तत्पश्चात श्री अशोक कुमार ने पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन करने व धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ भी दिलाई।

इस अवसर पर श्री अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम, श्री वी मुर्गेशन पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, उत्तराखण्ड सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *