मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शहीद स्थल देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शहीद स्थल देहरादून
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शहीद स्थल देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें नया राज्य मिला। शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य का विकास हो, इसके लिए सरकार प्रयासरत है। उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्प है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को देश का आदर्श राज्य बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना है, जिससे कि राज्य आन्दोलन के शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य आन्दोलनकारियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। राज्यआन्दोलनकारियों के आश्रितों (पति/पत्नी) को भी राज्य आन्दोलनकारी की मृत्यु के पश्चात 3100 रूपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान करने का शासनादेश किया गया है साथ ही 31 दिसंबर 2021 तक छूटे राज्य आन्दोलनकारियों का चिन्हीकरण का कार्य बजी जारी रहेगा।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *