उत्तराखंड में भाजपा कल मुख्यमंत्री के शपथ समारोह के साथ पूरे मंत्रिमंडल के शपथ समारोह का एक भव्य आयोजन, जिसकी जानकारी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने दी।
उत्तराखंड में भाजपा कल मुख्यमंत्री के शपथ समारोह के साथ पूरे मंत्रिमंडल के शपथ समारोह का एक भव्य आयोजन करने जा रही है जिसने जानकारी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने दी
उत्तराखंड में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश के मतदाताओं का आभार व्यक्त कर रही है। मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम पूरे प्रदेश के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार उत्तराखंड में कई इतिहास इन विधानसभा चुनाव में रखे गए हैं उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एक इतिहास महिलाओं के मतदान को लेकर के भी है जिसमें देखने को मिला है कि बढ़-चढ़कर महिलाओं ने मतदान में भाग लिया है।
वह इसके अलावा भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कल होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी द्वारा जीत कर आए सभी जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया है कि वह सुबह सबसे पहले मंदिरों गुरुद्वारों में जाकर पूजा अर्चना और अरदास करेंगे वही इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन देहरादून परेड ग्राउंड में 1:00 बजे से शुरू होगा।
वहीं उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह को भव्य और दिव्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है इसके साथ इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी समेत कई मठों के मठाधीश भी पहुंचेंगे इसके साथ ही राज्य आंदोलनकारी पूर्व सैनिक को भी कार्यक्रम में न्योता दिया गया है।

