उत्तराखंड मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कल, प्रधानमंत्री समेत सभी केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री योगी भी शामिल होंगे।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कल, प्रधानमंत्री समेत सभी केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री योगी भी शामिल होंगे।
Spread the love

 

देहरादून-  उत्तराखंड में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश के मतदाताओं का आभार व्यक्त कर रही है। मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम पूरे प्रदेश के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार उत्तराखंड में कई इतिहास इन विधानसभा चुनाव में रखे गए हैं उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एक इतिहास महिलाओं के मतदान को लेकर के भी है जिसमें देखने को मिला है कि बढ़-चढ़कर महिलाओं ने मतदान में भाग लिया है। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कल होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी द्वारा जीत कर आए सभी जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया है कि वह सुबह सबसे पहले मंदिरों गुरुद्वारों में जाकर पूजा अर्चना और अरदास करेंगे वही इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन देहरादून परेड ग्राउंड में 1:00 बजे से शुरू होगा।जिसमे भाजपा अपने सभी प्रदेशो के मुख्यमंत्री को शपथ कार्यक्रम में शामिल कर रही है, जिसमे सभी प्रदेशो के मुख्यमंत्रीयो को निमंत्रण भेजा गया है,

कल शपथ ग्रहण में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सभी केंद्रीय मंत्री आमंत्रित किया गया, भाजपा शासित राज्यो के सीएम , साधु संत भी मौजूद रहेंगे

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *