एग्जिट पोल में मिली बढ़त से भाजपा खुश,वही कांग्रेस की उड़ी नीद।

एग्जिट पोल में मिली बढ़त से भाजपा खुश,वही कांग्रेस की उड़ी नीद।
Spread the love

देहरादून: उत्तराखंड में पांचवीं विधानसभा के गठन के लिए हुए मतदान के नतीजे 10 मार्च को आएंगे, लेकिन तीन दिन पहले सामने आए एग्जिट पोल ने कांग्रेस की उम्मीदों को पंख जरूर लगा दिए हैं। विभिन्न एजेंसियों और चैनलों की ओर से कराए गए सर्वे भाजपा को भी सत्ता की कुर्सी के करीब पहुंचा रहे हैं। इसे लेकर पार्टी नेताओें और कार्यकर्ताओं में जोश है। चुनाव परिणाम से पहले आने वाले एग्जिट पोल पर सभी की नजर लगी हुई थी। सियासी दलों के साथ जनता को भी इसका इंतजार था। यूपी में अंतिम चरण का चुनाव संपन्न होते ही विभिन्न एजेंसियों की ओर से एग्जिट पोल के आंकड़े प्रस्तुत किए गए। कई आंकड़ों में भाजपा को सत्ता के काफी करीब दिखाया गया है। इसे लेकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हैं। प्रदेश कार्यालय में भाजपा में पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ एग्जिट पोल के नतीजे देखे और चर्चा की। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैंथोला ने कहा कि अधिकतर एजेंसियों के आंकड़े बता रहे हैं कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। यह पार्टी के लिए सुखद खबर है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *