लॉ छात्र ने युवती को मारी गोली,युवती ने तोड़ा दम, रायपुर थाना क्षेत्र के आईटी पार्क के पास की घटना,क्षेत्र में सनसनी,जांच में जुटी पुलिस।

Spread the love

 

आदित्य के रूप में हुई गोली चलाने वाले आरोपी युवक की पहचान।

रायपुर के सुंदर वाला का निवासी है आरोपी युवक।

सिद्धार्थ लॉ कॉलेज में मृतक छात्रा और आरोपी छात्र साथ करते थे पढ़ाई।

सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस फोर्स समेत पहुंचे SP सिटी,सीओ अनिल जोशी।

घायल युवती को पहुंचाया अस्पताल,डॉक्टर ने किया मृत घोषित।

युवती को गोली मारने के पीछे क्या रही वजह, जांच में जुटी पुलिस।

देहरादून- रायपुर थाना क्षेत्र के आईटी पार्क के पास की घटना ग्राम प्रधान डांडा लखोण्ड द्वारा जरिए टेलीफोन थानाध्यक्ष रायपुर को समय करीब 17:00 बजे सूचना दी कि एक लड़का सिदार्थ लॉ कॉलेज के पास एक लड़की को गोली मार कर भाग गया है । इस सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर मय वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशीष रावत मय फोर्स के घटना स्थल सिद्धार्थ लॉ कॉलेज रायपुर देहरादून पहुंचे तो एक लड़की, जिसके कंधे तथा गर्दन के नीचे गोली लगी थी, गंभीर अवस्था में बेहोश पड़ी थी, जिसको प्राथमिक उपचार हेतु इंद्रेश चिकित्सालय देहरादून ले जाया गया तो उपरोक्त लड़की को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। शव को कब्जे पुलिस लेकर कोरोनेशन अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है। अभियुक्त मौके से गोली मारकर फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की जा चुकी है। मृतका के घर परिजनों को घटना के सम्बन्ध में सूचित किया गया है।

वंशिका बंसल पुत्री राकेश बंसल निवासी द्वारिका बिहार ज्वालापुर हरिद्वार जिसकी उम्र लगभग 21 वर्ष है,

*फरार अभियुक्त का नाम आदित्य तोमर पुत्र अनिल तोमर निवासी ईश्वर विहार सुंदर वाला रायपुर देहरादून जिसकी उम्र 19 वर्ष है,

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *