शासन एव जिला प्रशासन द्वारा यूक्रेन में फंसे राज्य एवं जनपद देहरादून के छात्र-छात्राओं एवं लोगों को सुरक्षित घर वापसी के लिए प्रयासरत ।

शासन एव जिला प्रशासन द्वारा यूक्रेन में फंसे राज्य एवं जनपद देहरादून के छात्र-छात्राओं एवं लोगों को सुरक्षित घर वापसी के लिए प्रयासरत ।
Spread the love

देहरादून- यूक्रेन में फंसे देहरादून के छात्रों के परिजनों से डीएम देहरादून आर राजेश कुमार ने मुलाकात की है। वहीं डीएम देहरादून का कहना है कि जिला प्रशासन लगातार परिजनों के संपर्क में है। एडीएम को जिला स्तर पर नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही सभी एसडीएम को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। हम लगातार आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से परिजनों से संपर्क कर रहे है।

शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा यूक्रेन में फंसे राज्य एवं जनपद देहरादून के छात्र-छात्राओं एवं लोगों को सुरक्षित घर वापसी के लिए प्रयासरत है।
जिलाधिकारी के नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा यूक्रेन में फंसे राज्य एवं जनपद वासियों को वापस लाने हेतु विभिन्न स्तरों पर संपर्क बनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज यूक्रेन से स्वदेश लौटे मेडिकल के छात्रों का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के. के.मिश्रा ने आईएसबीटी पर माला पहनाकर स्वागत किया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने यूक्रेन से लौटे मेडिकल के छात्र टिहरी निवासी मनीष राणा खर्कीव से, विकास नगर निवासी सागर सैनी विनिक्षियर, कार की निवासी वत्सला लाविस से, राजपुर निवासी योगिता कीव से वापस लौटे है को माला पहनाई तथा कुशल क्षेम पूछते हुए यूक्रेन की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
स्वदेश लौटे सभी छात्रों ने केंद्र सरकार, राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। इस दौरान सहायक निदेशक सूचना बद्री चन्द्र नेगी भी उपस्थित रहे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *