लंबे इन्तजार के बाद अहमदाबाद सीरियल बम धमाकों में दोषीयो को सजा, 49 लोगों में से 38 लोगो को अदालत ने सुनाई सजा।।

Spread the love

गुजरात/अहमदाबाद:

वर्ष 2008 में गुजरात के अहमदाबाद सीरियल बम धमाकों में दोषी पाए गए और 49 लोगों में से 38 लोगो को अहमदाबाद की अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। 26 जुलाई 2008 को 21 ठिकानों पर हुए बम धमाकों में 56 लोगों की जान गई थी और 260 के करीब लोग घायल हुए थे,अदालत में कुल 77 आरोप आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाया गया और उनमें से 49 को दोषी पाया गया जबकि 28 लोगों को सबूत के अभाव पर बरी कर दिया गया।
अहमदाबाद 2008 में हुए धमाकों की जिम्मेदारी इंडियन मुजाहिदीन ने ली थी। अहमदाबाद में 26 जुलाई 2008 को सीरियल बम ब्लास्ट धमाके में 70 मिनट के भीतर 56 लोगों की मौत हो गई थी और 260 घायल हो गए थे। अदालत में 13 साल से भी ज्यादा समय तक मामला चलने के बाद गत सप्ताह 49 लोगों को दोषी ठहराया गया और 28 को बरी कर दिया गया था। बचाव पक्ष ने सजा पर मंगलवार को दलील समाप्त की। सोमवार को अभियोजन पक्ष ने दलीलें खत्म करते हुए और अभियुक्तों को अधिकतम सजा देने का अनुरोध किया था।अदालत ने 77 अभियुक्त के विरुद्ध गत वर्ष सितंबर माह में मुकदमे की कार्यवाही समाप्त कर दी थी। विचाराधीन 78 आरोपियों में से एक सरकारी गवाह बन गया था। पुलिस का दावा है कि उक्त आरोपी आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े हैं आरोप था कि इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादियों ने 2002 में हुए गोधरा दंगे का प्रतिशोध लेने के लिए बम धमाके की यह साजिश रची थी।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *