बीजेपी अध्यक्ष के फर्जी फर्जी ट्वीट मामले में बीजेपी ने एसएसपी देहरादून को की शिकायत।

बीजेपी अध्यक्ष के फर्जी फर्जी ट्वीट मामले में बीजेपी ने एसएसपी देहरादून को की शिकायत।
Spread the love

उत्तराखंड भाजपा से आज की बड़ी खबर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के फर्जी ट्वीट मामले में बीजेपी ने एसएसपी देहरादून को शिकायत की मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई बीजेपी के सोशल मीडिया संयोजक शेखर वर्मा ने एसएसपी देहरादून को लिखे पत्र पर कहा कि
प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक जी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है सोशल मीडिया फेसबुक पर प्रदीप नामक व्यक्ति ने एक पोस्ट में ट्विटर का स्क्रीनशॉट लेकर उसको एडिट करके गलत पोस्ट डाली है जिससे भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड सहित माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक जी की छवि खराब करने का प्रयास किया गया है। जिसके प्रमाण स्वरूप मैं आपको उस का स्क्रीनशॉट का प्रिंट आउट इस पत्र के माध्यम से दे रहा हूं। अतः मेरा आपसे निवेदन है कि दोषी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की कृपा करें ।
आपको बता दें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के फर्जी ट्वीट को कांग्रेस के कई नेता भी ट्वीट करते हुए और शेयर करते हुए दिखाई दिए जिसके बाद से बीजेपी एकाएक एक्टिव हो गई बीजेपी अध्यक्ष ने से फर्जी बताया और मुकदमा करने की बात कही थी

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *