सांसद दिग्विजय सिंह पहुचे देहरादून,बोले जनता की जररूत है कांग्रेस का घोषणा पत्र,भाजपा पर साधा निशाना।

सांसद दिग्विजय सिंह पहुचे देहरादून,बोले जनता की जररूत है कांग्रेस का घोषणा पत्र,भाजपा पर साधा निशाना।
Spread the love

उत्तराखंड- देहरादून- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह देहरादून पंहुचे ज़हां उन्होंने पत्रकारों को कांग्रेस के घोषणा पत्र को जनता की जरूरत बताया उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड की जनता की भावनाओ को बखूबी समझती है इसलिए जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए घोषणापत्र जारी किया है साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से लेकर केंद्र की बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे है बीजेपी ने बेरोजगारी व महंगाई रोकने के लिए कोई ठोस कदम नही उठाया साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी ने तीन मुख्यमंत्री बदले जो जबकि विकास कोई भी नहीं कर पाया है मोदी सरकार पर उन्होंने तंज कहते हुए कहा कि मोदी सरकार ने कहा था कि विदेशों से काले धन को वापस लाया जाएगा लेकिन आज तक काला धन वापस नहीं आया है मोदी सरकार ने आम जनता पर अनावश्यक टेक्स लगाने का काम किया है । साथ ही बड़े पुंजिपतियो को लाभ देने का भी केंद्र की मोदी सरकार ने काम किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज छोटे व्यापारियों को बड़ा नुकसान हो रहा है मोदी सरकार आज सिर्फ शूट बूट की सरकार बन कर रह गई है ।

उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की आज गैस के दाम भाजपा ने इतने बढ़ा दिए हैं की आम आदमी को गैस के लिए दाम भी नही जुट रहा है यदि उत्तराखंड में हमारी सरकार बनती है तो हम 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे 5,00,000 परिवारों को हम 40,000 रुपए साल हम देंगे उत्तराखंड के बहुत सारे लोग आज दिल्ली में लगभग
4,00,000 लोगो को रोजगार देने का काम किया है कांग्रेस सरकार ने किया है जो वादे किसानों के लिए मजदूरों के लिए किए हैं वह उसकी विचारधारा पर निर्भर करता है केंद्र सरकार पिछले 7 साल से दिल्ली में है उन्होंने 2014 में जो वादे किए थे 2022 तक सबको मकान दे दिए जायेंगे किसानों की उपज के भाव तक नही बढ़ाए गए विदेशों से इंपोर्ट खोलने का काम भाजपा सरकार कर रही है इंपोर्ट ड्यूटी 43 प्रतिशत तक तिलहन पर लगाई गई है सरसों का तेल भी बढ़ाकर 200 रुपए के पार पहुंचा दिया बड़े बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया है डायरेक्ट टैक्स यानी की कॉरपोरेट टैक्स 55 प्रतिशत हुआ करता था लेकिन यह भी मोदी सरकार ने दुगुना बढ़ा दिया उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की राहुल ने इसे सूट बूट की सरकार कहा है क्योंकि यह सरकार सिर्फ और सिर्फ कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने का काम करती है आम लोगो को फायदा नही दिया है डायरेक्ट टैक्स घटकर 53 प्रतिशत पर आ गया डायरेक्ट टैक्स का कहीं नाम नही है वहीं उन्होंने कहा की नोटबंदी से नुकसान सिर्फ छोटे लोगों और छोटा बिजनेस चलाने वालो को हुआ है कॉरपोरेट घरानों को नोटबंदी में कोई नुकसान नहीं हुआ है उन्होंने कहा भाजपा की सरकार केंद्र में 7 साल से है लोग तब भी बेरोजगार थे और अब भी बेरोजगार हैं आज बेरोजगारी चरम सीमा पर है उत्तराखंड की सरकार का सवाल है 5 साल में तीन सीएम बदले गए उत्तराखंड में भाजपा विकास के बड़े बड़े दावे कर रही है लेकिन धरातल पर स्तिथि कुछ नही है पूरे देश में जो विचारधारा भाजपा की है वह गरीब विरोधी है काला धन अब तक नही आया है और शायद ही कभी आए मोदी ने बहुत बड़े बड़े वायदे जनता से किए थे लेकिन वो सब वायदे झूठे साबित हुए।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *