कांग्रेस की मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बाद अब भाजपा के मंत्री मस्जिद से बाहर आते हुए, वीडियो वायरल।
उत्तराखंड- देहरादून_ विधानसभा चुनाव में मुस्लिम यूनिवर्सिटी, जुम्मे की नमाज़ के बाद अब कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का वीडियो सामने आया है। कांग्रेस की तरफ से जारी वीडियो में कैबिनेट मंत्री और श्रीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी धन सिंह रावत एक मस्जिद से बाहर आते हुए नजर आ रहे है। कांग्रेस के आरोप है की बीजेपी उन पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाती है तो फिर ये क्या है। वहीं कांग्रेस के जवाब में बीजेपी के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कहना है कि मंत्री पूरे प्रदेश का होता है। इसलिए मंत्री के तौर पर धन सिंह रावत आम जनता का हालचाल जानने कहीं भी जा सकते है।

