पूर्व विधायक ने लगाया चुनाव समिति अध्यक्ष पर आरोप,जिसको माना अपना आका उसने ही मेरा टिकट काटा, सुनिए उन्ही की जुबानी।
देहरादून- उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर जहां प्रत्याशियों की लिस्ट जारी हो चुकी है और प्रत्याशी अपने विधानसभा क्षेत्रों में जन सम्पर्क में जुट गए है, वही गंगोलीहाट से पूर्व विधायक रहे नारायण राम आर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि 2016 में जब हरीश रावत पर संकट आया तो हम 26 विधायक कांग्रेस के साथ खड़े थे, 11 मंन्त्री ओर विधायको ने कांग्रेस सरकार गिराने का काम किया था तब मैं तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे हरीश रावत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा, हरीश रावत आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे उन्होंने अपने आवास पर 1 महीने तक कैद रखा , मुझे बाहर नही निकलने दिया गया, में हरीश रावत के साथ खड़ा रहा , ओर इस समय चुनाव की पूरी बागडोर उनके हाथ मे थी तो मुझे भूल गए ,मुझे कांग्रेस ने निराश किया में 40 वर्षो से कांग्रेस का वफ़ादार सिपाही रहा,
“कांग्रेस का पतन होने का मुझे दुख है”…नारायण राम आर्य जी।
अब क्या होगा बल, बहुत ही गम्भीर आरोप, प्रशंसकों में आक्रोश है, बात भी जायज है, बीजेपी को बढ़त का एक पॉइंट ओर मिला


