सीएम भूपेश बघेल पहुंचे देहरादून,उत्तराखंडी स्वाभिमान ‘चार धाम चार काम’ गीत का किया शुभारम्भ
उत्तराखंड- देहरादून- आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड पहुचे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने “उत्तराखंडी स्वाभिमान, चार धाम- चार काम” का विमोचन किया इसके साथ ही उत्तराखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया व्हाट्सएप प्रोग्राम का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सीएम भूपेश बघेल को गढ़वाली टोपी पहनकर स्वागत किया। हालांकि, इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव बल्लव समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
आगामी उत्तराखण्ड चुनाव के लिए उत्तराखण्ड वासियों के समक्ष ‘‘चार धाम-चार काम, उत्तराखण्डी स्वाभिमान’’ कैम्पेन की विधिवत शुरूआत की।
चारधाम-चारकाम उत्तराखण्डी स्वाभिमान के तहत
1. पॉच लाख परिवारों को सालाना 40 हजार रूपये स्वावलम्बन राशि प्रदान की जाएगी।
2. गैस सिलेण्डर के दाम 500रू0 के अन्दर किये जाएंगे।
3. चार लाख नये रोजगार का सृजन किया जाएगा।
4. हर गांव हर द्वार आधुनिक तकनीक का उपयोग करके मेडिकल सुविधा मुहैया करायी जाएगी।
इस कार्यक्रम में आगामी चुनाव का कैम्पेन गीत, रेडियों जिंगल, टी0वी0 कमर्शियल का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री भूपेश बघेल ने यह दोहराया कि कांग्रेस जो कहती है वो करती है उन्होनें उत्तराखण्ड वासियों को चार महीने में तीन मुख्यमंत्री बनाने वाली भाजपा की प्रयोगशाला को भी हटाने का आह्वान किया। चारधाम-चारकाम कैम्पेन के तहत चारों काम छः महीनों के गहन अध्ययन व जमीनी हकीकत के रूबरू होके बनाये गये है। आज उत्तराखण्डवासी डबल ईंजन की धुंआंछोडू सरकार के बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, पलायन से त्रस्त हैं सभी समस्याओं के निदान के रूप में कांग्रेस पार्टी ने आज सीएम बघेल की अध्यक्षता में इस कैम्पेन की विधिवत शुरूआत की। मंच पर बैठे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने चारधाम-चारकाम उत्तराखण्डी स्वाभिमान कैम्पेन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और उपरोक्त चार कामों का सरकारी ख़ज़ाने के ऊपर पड़ने वाले आर्थिक प्रभाव के बारे में पत्रकारों से अपने विचार साझा किये।
वही मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आ रही है और उनकी सरकार आते ही पहली कैबिनेट बैठक में सरकार अपने इन वादों को पूरा करेगी । उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में 2017 में जो वादे भाजपा ने राज्य की जनता से किये सरकार ने उन्हें पूरा नही किया।



